हरिद्वार जिले के ज्वालापुर की लोधामंडी बस्ती में पुलिस की लापरवाही कभी भी बड़े सांप्रदायिक झगड़े का रूप ले सकती है।
आए दिन लोधामंडी में मामूली कहासुनी को आस-पास के कुछ सफेदपोश सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। शुक्रवार रात को दो युवकों के बीच विवाद को लेकर दो समुदायों में तनाव हो गया।
पढें, मुजफ्फरनगर बवाल से हरिद्वार में हाई अलर्ट
कई बार ऐसी स्थिति बन चुकी
पूर्व में भी कई बार ऐसी स्थिति बन चुकी है। ज्वालापुर की लोधामंडी में मिश्रित आबादी रहती है। लोधामंडी में अक्सर मामूली कहासुनी पर भी विवाद हो जाता है।
इस विवाद को पिछले कुछ समय से सांप्रदायिक रंग देने की कोशिशें की जा रही हैं। शुक्रवार रात भी मोबाइल रिपेयरिंग को लेकर दो युवकों में झगड़ा हो गया।
तनाव पैदा हो गया
इसको लेकर फिर से बस्ती में तनाव पैदा हो गया। कुछ देर बाद कुछ सफेदपोशों ने मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की।
पढें, खुशखबरीः उत्तराखंड में खुलेंगी साढ़े पांच हजार नई नौकरी
इसी बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संबाली। पुलिस की लापरवाही कभी भी बड़े विवाद को जन्म दे सकती है। पूर्व में भी कई बार विवाद की स्थिति बन चुकी है।
पढें, गला रेतकर महिला की हत्या, स्टोर रूम में मिला शव
इनकी भी सुनिए
मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- जेएस भंडारी, एसपी सिटी, हरिद्वार।