पति द्वारा पत्नियों को मारने की खबर तो आप आए दिन पढ़ते-सुनते रहते होंगे, लेकिन हरिद्वार में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर उसे बांधकर मारने का आरोप लगाया है।
हरिद्वार जिले के रानीपुर मोड़ निवासी मनोज कुमार को उसकी पत्नी ने बंधक बनाकर जान से मारने का प्रयास किया। मनोज ने इस आशय की शिकायत ज्वालापुर पुलिस से की है।
पढें, गला रेतकर महिला की हत्या, स्टोर रूम में मिला शव
कोतवाली में मनोज कुमार ने बताया कि उसकी कुछ साल पहले शादी हुई थी। साथ ही बताया कि उसका ऋषिकुल के पास की अपनी बेशकीमती संपत्ति को लेकर पत्नी से विवाद रहता था।
घर में बंधक बनाया
दोनों की कोई औलाद भी नहीं है। मनोज ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर उसे घर में बंधक बना लिया।
पढें, सुपर चोर, 15 मिनट में उडा लिए 6 लाख
उसने घर से बाहर जाकर भागने का प्रयास किया तो दोनों उसे जबरन पकड़ कर घर ले जाने लगे। विरोध करने पर पत्नी के दोस्त ने उसके साथ मारपीट की।
चंगुल से छूटकर पहुंचा कोतवाली
किसी तरह वह पत्नी के चंगुल से छूटकर ज्वालापुर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को आपीबीती सुनाई। पुलिस ने पत्नी और उसके कथित दोस्त को कोतवाली बुला लिया।
पत्नी ने बताया कि मारपीट करने वाला उसके घर पर किराएदार है। एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोनों के परिजनों को भी बुलाया जा रहा है।