फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Uttarakhand : लापरवाही पड़ रही भारी, हर घंटे में हो रहे पांच लोग संक्रमित, तस्वीरें

Sun, 04 Apr 2021 01:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून

सार

लोगों की लापरवाही के कारण कोरोना संक्रमण का प्रसार लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। हालत यह हैं कि देहरादून जिले में पिछले एक हफ्ते में ही कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1000 पार कर चुका है।
विज्ञापन
1 of 5
बढ़ रहा कोरोना संक्रमण - फोटो : अमर उजाला
लोगों की लापरवाही के कारण कोरोना संक्रमण का प्रसार लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। हालत यह हैं कि देहरादून जिले में पिछले एक हफ्ते में ही कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1000 पार कर चुका है। इससे जहां स्वास्थ्य विभाग और शासन-प्रशासन की चिंता बढ़ गई है, वहीं आमजन भी परेशान नजर आने लगे हैं।

Uttarakhand: कोरोना की दूसरी लहर रोकने के लिए और इंतजाम की दरकार, बढ़ने लगीं बंदिशें

राजकीय जिला गांधी शताब्दी अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. प्रवीण पंवार ने बताया कि जब से कोरोना का टीका आया है तब से लोग लापरवाही ज्यादा बरतने लगे हैं। यही कारण है कि लोग सामाजिक दूरी और मास्क लगाने जैसे बचाव के साधनों का इस्तेमाल कम कर रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी से हो रहा है। वहीं, आरोग्यधाम हेल्थ सिटी अस्पताल के प्रबंध निदेशक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विपुल कंडवाल ने बताया कि वर्तमान हालात में लापरवाही किसी की भी जान पर भारी पड़ सकती है। डॉ. कंडवाल के अनुसार पिछले एक हफ्ते से कोरोना का प्रसार लगातार बढ़ता जा रहा है।

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो शनिवार तक महज सात दिन में देहरादून जिले में 1031 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इस एक हफ्ते में सिर्फ एक ही दिन ऐसा गया, जब कोरोना संक्रमण के मामले 100 से कम आए। इस लिहाज से जिले में हर घंटे औसतन छह लोग संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक और प्रशासन भी कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर चिंतित है। प्रशासन लोगों से अपील करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
बढ़ रहा कोरोना संक्रमण - फोटो : अमर उजाला
देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ-साथ गंभीर मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है, जो चिंता का विषय है। एक हफ्ते में जिले के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
विज्ञापन

3 of 5
बढ़ रहा कोरोना संक्रमण - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही उसके प्रसार को कम करने के लिए प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए जहां बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं, उन्हें कंटेनमेंट जोन बनाकर लॉकडाउन किया जा रहा है। शनिवार तक देहरादून जिले में 8 कंटेनमेंट जोन बन चुके थे।

4 of 5
बढ़ रहा कोरोना संक्रमण - फोटो : अमर उजाला
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनूप कुमार डिमरी और जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अन्य संबंधित विभागों की टीमें लगातार काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बढ़ रहा कोरोना संक्रमण - फोटो : अमर उजाला
जिले के प्रवेश द्वारों पर रेंडम सैंपलिंग की संख्या में तेजी लाई जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि कोरोना की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें