वन संपदा को काफी नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
इधर, भीमताल के जूनस्टेट के जंगल में भी आग लग गई। इससे वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है। नौकुचियाताल क्षेत्र के जंगलों में भी आग लगने से वन संपदा को नुकसान हुआ है। रामगढ़ क्षेत्र के मेहरा गार्डन, जमरानी, दुत्कानेधार के जंगलों में रात तक आग लगी रही। धारी ब्लॉक के ग्राम अघरिया वन पंचायत मजेला के जंगल में दूसरे दिन शनिवार को भी आग से बांज और बुरांश के पेड़ जल गए।