05 राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप में नीरजा गोयल ने जीते दो सिल्वर मेडल।
- फोटो : RISHIKESH
भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप में तीर्थनगरी की पैरा खिलाड़ी नीरजा गोयल ने दो सिल्वर मेडल जीतकर उत्तराखंड और ऋषिकेश का नाम रोशन किया है। चैम्पियनशिप में लगभग 600 टीम ने प्रतिभाग किया। जिसमें नीरजा गोयल ने शानदार प्रदर्शन कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
पैरा खिलाड़ी नीरजा गोयल ने बताया की उन्होंने इस चैम्पियनशिप के लिए कड़ी मेहनत कर इस लक्ष्य को हासिल किया है। इसमें उनके कोच जितेन्द्र बिष्ट का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इसमें खुशी दास, सोनाली और संभव का विशेष योगदान रहा। उन्होंने उत्तराखंड पैरा एसोसिएशन के सचिव प्रेमकुमार का भी आभार प्रकट किया है। गौरतलब है कि नीरजा गोयल नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से पैरा और सामान्य खिलाड़ियों को जरूरी संसाधन मुहैया कराने का कार्य कर रही है। वहीं उनकी संस्था जरूरतमंदों की मदद करने में भी अग्रणी है। नीरजा ने हाल में राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले स्थानीय पैरा खिलाड़ियों इनडोर स्टेडियल और कोच उपलब्ध कराने को लेकर आवाज बुलंद की थी। सड़क पर प्रैक्टिस करते हुए उनका एक विडियो भी खूब वायरल हुआ था।