फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओल्ड राजपुर रोड के आसपास नेचर वर्ड वाचिंग, ट्रैकिंग, साइकिलिंग ट्रेल तैयार करेगा वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड राजपुर रोड व आसपास के इलाकों में नेचर बर्ड वाचिंग, ट्रेकिंग और साइकिलिंग ट्रेक बनाए जाएंगे। साथ ही वनाग्नि रोकने के लिए राजधानी में चार जगहों पर मॉडल क्रू स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर तत्काल प्रभावी अंकुश लगाने के लिए क्यूआरटी टीमों का अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बात का निर्णय सोमवार को प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी की मौजूदगी में हुई बैठक में लिया गया। प्रमुख वन संरक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि देहरादून और मसूरी वन प्रभाग के वन क्षेत्रों की सीमाओं को नगर निगम के नक्शे के साथ मिलान कर तैयार उसका सही तरीके से अंकन किया जाए। देहरादून व आसपास वन क्षेत्रों के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाए। वन विभाग की गतिविधियों से आम लोग रूबरू हो सकें। इसके लिए सिंगल कांटेक्ट प्वाइंट तैयार किया जाए। जहां लोग वन विभाग की गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल कर सकें। बैठक में प्रमुख वन संरक्षक ने पेड़ों की कमी वाले इलाकों में वृक्षारोपण करने के साथ ही दून चिड़ियाघर और लच्छीवाला जैसे पिकनिक स्पॉट विकसित करने पर जोर दिया। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून राजीव धीमान और प्रभारी वनाधिकारी मसूरी कहकशां नसीम ने विभिन्न प्रस्तावित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में अपर प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा, मुख्य वन संरक्षक सुशांत पटनायक, मुख्य वन संरक्षक पी पात्रो, वन संरक्षक अमित वर्मा समेत कई विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें