फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games: बीच हैंडबाल का फाइनल...हरियाणा की महिला टीम व एसएससीबी को गोल्ड, उत्तराखंड को रजत

Fri, 31 Jan 2025 08:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

National Games 2025: बीच हैंडबाल का पहला मुकाबला महिला वर्ग में हरियाणा और केरल के मध्य हुआ। पहले हाफ में हरियाणा की टीम ने 22 और केरल की टीम ने सात अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
बीच हैंडबॉल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत टिहरी जिले के शिवपुरी में आयोजित बीच हैंडबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में महिला वर्ग में हरियाणा और पुरुष वर्ग में एसएससीबी की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि पुरुष वर्ग में उत्तराखंड और महिला वर्ग में केरल की टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन


शुक्रवार को बीच हैंडबाल का पहला मुकाबला महिला वर्ग में हरियाणा और केरल के मध्य हुआ। पहले हाफ में हरियाणा की टीम ने 22 और केरल की टीम ने सात अंक प्राप्त किए। दूसरे हाफ में हरियाणा की टीम ने 32 और केरल की टीम ने पांच अंक प्राप्त किए। स्वर्ण पदक हरियाणा की टीम के नाम रहा। केरल की टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

दूसरा मुकाबला पुरुष वर्ग में एसएससीबी (सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड) और उत्तराखंड के मध्य हुआ। पहले हाफ में एसएससीबी ने 18 और उत्तराखंड की टीम ने 21 अंक प्राप्त किए। दूसरे हाफ में एसएससीबी की टीम ने 17 और उत्तराखंड की टीम ने 11 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन


National Games:  अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की हुई घर वापसी, ये प्रमुख चेहरों हुए शामिल, कुछ का इंतजार

विज्ञापन

मुकाबला बराबर होने के बाद शूटआउट मुकाबले में एसएससीबी की टीम ने पांच और उत्तराखंड की टीम ने चार अंक प्राप्त किए। इन अंकों के आधार पर एससीसीबी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उत्तराखंड की टीम को रजत पदक मिला।

पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम और महिला वर्ग में छत्तीसगढ़ की टीम को कांस्य पदक मिला। बीच हैंडबाल प्रतियोगिता के समापन के बाद मेडल सेरेमनी का आयोजन किया गया। टीएचडीसी के जीएम मानव संसाधन विभाग डॉ. अमरनाथ त्रिपाठी, एजीएम विजय बहुगुणा और बीच हैंडबाल प्रतियोगिता के निदेशक जसवीर सिंह ने खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें