फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः आजादी के जश्न पर कर दिया तिरंगे झंडे का अपमान

Tue, 16 Aug 2016 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
national flag insult in BOB - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां सोमवार को पूरे देश में जश्न का माहौल था, वहीं उत्तराखंड के बाजपुर में उल्टा तिरंगा फहराने की घटना ने शर्मसार कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को बाजपुर विकास खंड के सुल्तानपुर पट्टी में राष्ट्रध्वज का अपमान हुआ। यहां बैंक ऑफ बड़ौदा की छत पर उल्टा तिरंगा फहराता दिखा।

लोगों के विरोध के बाद बैंक प्रशासन द्वारा तिरंगे को सही से फहराया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्वतंत्रता सेनानियों के ‌बलिदान को याद किया

हरीश रावत - फोटो : Self
स्वतंत्रता दिवस के अवसर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्वतंत्रता सेनानियों के ‌बलिदान को याद किया।

राजधानी देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में रावत ने तिरंगा ध्वज फहरा कर राज्य के लोगों के स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
इस दौरान लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस दौरान विशिष्ठ सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया गया। विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से पुलिस उपाधीक्षक पीटीसी नरेन्द्रनगर हीरा सिंह रौथाण, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक पुलिस उपाधीक्षक हरिद्वार देवेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उपाधीक्षक भूपाल सिंह रावत, उपनिरीक्षक परिवहन पुलिस मुख्यालय केशवराम टम्टा, प्लाटून कमांडर पीएस विशेष श्रेणी 31 पीएसी रुद्रपुर, उपनिरीक्षक सामाजिक पुलिस विशेष श्रेणी देवेन्द्र लाल पुलिस मुख्यालय को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें