फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकरौंदा डकैती-हत्याः पुलिस पर होगा हल्ला बोल

Thu, 25 Sep 2014 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक कृषि अधिकारी के बेटे की हत्या और डकैती के मामले के खुलासे के लिए संघर्ष समिति ने पुलिस को चार दिन का अल्टीमेटम दिया है। समिति ने 29 सितंबर से पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन और बेमियादी धरना शुरू करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


साथ ही खुखरी फैक्ट्री के सुपरवाइजर और तीन सुरक्षा कर्मियों का नार्को टेस्ट कराने की मांग उठाई गई। समिति पदाधिकारियों ने कहा है कि उत्तराखंड को यूपी नहीं बनने दिया जाएगा।

स्थानीय लोगों की ओर गठित संषर्घ समिति की बैठक में हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर कड़ी नाराजगी जताई गई।
पदाधिकारियों ने बताया कि आंदोलन के लिए नेताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों से राय मांगी गई थी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई एक परिवार या मुहल्ले की नहीं है। बाहरी तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस रणनीति की जरूरत है।
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन
समिति के संयोजक डॉ. एमएस नेगी ने बताया कि 29 सितंबर को सुबह दस लोग गांधी पार्क में एकत्र होंगे। यहां से एक जुलूस के रूप में पुलिस मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान हर शख्स हाथ में काली पट्टी बंधी होगी। इसके बाद ग्राम पंचायत वार बेमियादी धरना शुरू कर दिया जाएगा। पूर्व मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, रविंद्र गुजरान, दर्शन भारती, सोमेंद्र भारती, पृथ्वीराज चौहान, राहुल पंवार, हेमा पुरोहित, विनोद थापा आदि इस दौरान उपस्थित रहे।

हत्यारे किए जाएं गिरफ्तार: पिता
बैठक में मौजूद सहायक कृषि अधिकारी सुरेंद्र सिंह थपलियाल ने कहा कि वह बस इतना चाहते हैं कि बेटे के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किए जाए। दोषियों को सजा मिलनी ही चाहिए।

फिर अटकी पुलिस की सांस
मुख्यालय के घेराव की घोषणा बाद पुलिस परेशानी बढ़ गई है। बीते रविवार को आंदोलन स्थगित होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली थी। हालांकि, काफी प्रयास के बावजूद पुलिस को अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। चार दिन के भीतर कामयाबी नहीं मिली तो पुलिस को एक बार फिर फजीहत झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें