तीन जिलों में बढ़ाया जाए ऋण वितरण
सीएम ने कहा, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और टिहरी जिले में ऋण वितरण कम है। इन जिलों में ऋण आवंटन बढ़ाने पर ध्यान दिया जाए। पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के 7.60 लाख लाभार्थी हैं और 6.89 लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड दिए गए हैं। राज्य में बागवानी, सगंध फसल, जड़ी बूटी, डेयरी, मत्स्य, मधुमक्खी पालन, मशरूम पालन, जैविक कृषि की काफी संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों में ऋण वितरण बढ़ाने के लिए भी बैंक विशेष कैंप चला सकते हैं।
कृषि व उद्योगों को बढ़ावा देना नाबार्ड की प्राथमिकता
नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक विनोद कुमार बिष्ट ने नाबार्ड की ओर से प्राथमिक क्षेत्र में ऋण वितरण की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा, कृषि एवं ग्रामीण विकास, लघु उद्योगों को बढ़ावा देना, वित्तीय साक्षरता व सूक्ष्म ऋण को लोगों तक पहुंचाना नाबार्ड की प्राथमिकता है। पिछले वर्ष की तुलना में 2024-25 में खेती किसानी और उद्योग क्षेत्र में 40158 करोड़ का ऋण वितरण की संभावना है।
सेक्टर ऋण आवंटन का लक्ष्य
कृषि 16241.36 करोड़
उद्योग 19776.20 करोड़
अन्य क्षेत्र 4140.90 करोड़
कुल- 40158.46 करोड़