फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: दिसंबर के आखिरी हफ्ते में होगा विंटरलाइन महोत्सव, लोक कलाकार बिखेरेंगे जादू

Thu, 10 Nov 2022 11:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

डीएम ने आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की शृंखला में प्रतिदिन के कार्यक्रम तय करने और प्रतिभाग करने वाले कलाकारों की सूची बनाने तथा कैलेंडरवार कार्यक्रम निर्धारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मसूरी विंटरलाइन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी विंटरलाइन महोत्सव में अबकी स्थानीय लोक कलाकारों संग दूसरे राज्यों के कलाकार भी जादू बिखेरेंगे। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में आयोजित महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार में अफसरों संग बैठक लेकर कई निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीएम ने आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की शृंखला में प्रतिदिन के कार्यक्रम तय करने और प्रतिभाग करने वाले कलाकारों की सूची बनाने तथा कैलेंडरवार कार्यक्रम निर्धारित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि महोत्सव में स्टार कलाकारों एवं राज्य के लोक कलाकारों के साथ ही दूसरे राज्यों के लोक कलाकार भी शामिल हों। डीएम ने महोत्सव में कई स्थानों पर होने वाले कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं की रूपरेखा बनाते हुए महोत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में पालिकाध्यक्ष मसूरी अनुज गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा, एसडीएम मसूरी, शैलेंद्र नेगी, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, एसई एमडीडीए एचसीएस राणा, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल, ईओ मसूरी पालिका राजेश नैथानी, आईटीबीपी से धर्मेंद्र भंडारी, संस्कृति विभाग से अनिल कुमार श्रीवास्तव व विजय भंडारी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें