फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: जीरो प्वाइंट के पास कैंपटी घूमकर लौट रहे पर्यटकों की कार में लगी आग, छह लोग थे सवार

Sun, 20 Apr 2025 07:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

Mussoorie News: दोपहर बाद कार सवार कैंपटी फॉल घूमने के बाद वापस देहरादून लौट रहे थे। जीरो प्वाइंट के पास पहुंचते ही वाहन से पहले हल्का धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते कार से आग की लपटें उठने लगी।
विज्ञापन
मसूरी में कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी शहर के कैंपटी रोड पर रविवार को पर्यटक वाहन में अचानक आग लग गई। हादसे में वाहन में सवार सभी छह लोग बाल-बाल बचे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर घटना स्थल पर पहुंचे और बामुश्किल आग बुझाई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोपहर बाद कार सवार कैंपटी फॉल घूमने के बाद वापस देहरादून लौट रहे थे। जीरो प्वाइंट के पास पहुंचते ही वाहन से पहले हल्का धुंआ निकलने लगा, इसी दौरान वाहन चालक ने सवारी को उतार कर वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी बीच कार में आग की लपटें तेज हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुटे। वाहन में चालक सहित छह लोग सवार थे।

Tehri Accident: नरेंद्रनगर मार्ग पर एक्टिवा खाई में गिरी, मां-बेटी और दो बच्चे थे सवार, एक महिला की मौत
विज्ञापन


विज्ञापन

इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारू किया। सब इंस्पेक्टर जैनेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि वाहन करीब 80 प्रतिशत जल चुका है। वाहन चालक शोएब पुत्र अब्दुल करीम निवासी ब्राह्मण वाला देहरादून का रहने वाला है। वाहन में सवार चार लोगों के साथ एक बच्चा भी था। ये लोग देहरादून के माजरा के रहने वाले हैं। वाहन की सभी सवारी व चालाक सुरक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें