फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: शनिवार को 2511 पर्यटक पहुंचे कैंपटी, विदेशी सैलानी भी पहुंचने लगे फूलों की घाटी

Sat, 24 Jul 2021 07:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी

सार

कोरोना जांच रिपोर्ट, होटल बुकिंग और स्मार्ट सिटी पोर्टल पर बिना रजिस्ट्रेशन के बिना पहुंचे 102 पर्यटकों को वापस भेजा गया।
विज्ञापन
kempty fall - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी गढ़वाल स्थित कैंपटी फॉल में शनिवार को पांच सौ वाहनों से 2511 पर्यटक पहुंचे। इनमें नियमों को उल्लंघन करने पर 102 पर्यटकों को वापस कर दिया गया।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष कैंपटी नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि बिना मास्क 31, सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन में 6, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर 14, पुलिस एक्ट में 4 और एमवी एक्ट में 2 वाहनों का चालान किया गया।

कोरोना जांच रिपोर्ट, होटल बुकिंग और स्मार्ट सिटी पोर्टल पर बिना रजिस्ट्रेशन के बिना पहुंचे 102 पर्यटकों को वापस भेजा गया। इधर, मसूरी शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि वीकेंड पर पुलिस के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए थे। माल रोड और पर्यटक स्थलों में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। शहर में बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर कई पर्यटकों के चालान किए गए। 
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा स्नान: रुड़की बॉर्डर पर लगी वाहनों की कतार, नियम हुए तार-तार, पुलिस के छूटे पसीने 

जोशीमठ: विदेशी पर्यटक भी पहुंचने लगे फूलों की घाटी
वहीं विश्व धरोहर फूलों की घाटी में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। अब तक घाटी में 1669 पर्यटक आकर प्रकृति के सौंदर्य का दीदार कर चुके हैं। इसमें तीन पर्यटक विदेशी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


फूलों की घाटी को एक जुलाई को देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए खोला गया था। शुरुआत में पर्यटक कम आए, लेकिन अब उनकी संख्या बढ़ने लगी है। प्रतिदिन 100 से अधिक पर्यटक घाटी पहुंच रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी के अनुसार फूलों की घाटी में इन दिनों 200 से अधिक प्रजाति के फूल खिल चुके हैं।

फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती का कहना है कि घाटी में अभी तक 1669 पर्यटक आ चुके हैं, जिनमें तीन विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। इनमें अफगानिस्तान के दो और नेपाल का एक पर्यटक शामिल था। शुक्रवार को घाटी में 158 पर्यटक पहुंचे थे। यहां पर सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें