फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: बाग में सो रहे चौकीदार की पत्थर और लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या, खून से लथपथ शव देख फैली सनसनी

Sun, 15 May 2022 09:58 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

बैरागी कैंप निवासी राम तीरथ 55 वर्ष निर्मल बाग का चौकीदार था। रोजाना की तरह रात में वह बाग में सोया हुआ था। उसी दौरान किसी ने पत्थर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
अलवर में बच्चे की हत्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीती रात बाग में सो रहे एक चौकीदार की पत्थर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सुबह चौकीदार का खून से लथपथ शव मिलने से  क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बजरी वाला बैरागी कैंप निवासी राम तीरथ 55 वर्ष निर्मल बाग का चौकीदार था। वह माली का काम भी देखता था। रोजाना की तरह रात में वह बाग में सोया हुआ था। उसी दौरान किसी ने पत्थर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी बेरगमी से हत्या कर दी। सुबह बुजुर्ग का खून से लथपथ शव बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें...शक में खौफनाक वारदात:  ऑनलाइन लूडो खेल रही थी पत्नी, पति का खौला खून, बेरहमी से गला घोंट उतार दिया मौत के घाट
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। बुजुर्ग की हत्या के कारणों को जानने की कोशिश की जा रही है। हत्या के पीछे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर कनखल मुकेश चौहान ने बताया कि अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है, लेकिन जल्द ही अपराधियों तक पहुंचा जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें