फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना खाकर ट्यूबवेल पर गया, वापस नहीं लौटा, ढूंढ-खोज की तो टूटा दुखों का पहाड़

Mon, 25 Feb 2019 01:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
मृतक चंदन सिंह बजवाल
विज्ञापन

रात को खाना खाकर ट्यूबवेल पर गए चंदन सिंह बजवाल देर रात तक वापस घर नहीं आए तो परिजनों ने पुलिस को खबर की। बताया गया कि चंदन सिंह पुत्र स्व. पूरन सिंह ( 65 वर्ष) रात 9 बजे घर से खाना खाने के बाद ट्यूबवेल पर गए थे। काफी देर तक वह नहीं लौटे तो उनकी बहू आनंदी देवी ने अपने पति को बताया।

विज्ञापन


जिसके बाद खोजबीन की गई तो उनकी लाश ट्यूबवेल के पास पड़ी मिली। जिसके बाद देर रात एक बजे पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर कप्तान मय फोर्स मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गले पर निशान थे। पुलिस हत्या की आंशका पर जांच कर रही है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें