फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः वसंत विहार के शुक्लापुर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुलिस मौके पर

Mon, 18 Mar 2019 09:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
जांच पड़ताल करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून के वसंत विहार में आज सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर पांच गोलियों के निशान हैं। एसएसपी निवेदिता कुकरेती भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


वसंत विहार के शुक्लापुर में जय करण रौतेला निवासी मोहनपुर देहरादून को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक सिटी कोतवाल एसएस नेगी का मौसेरा भाई बताया जा रहा है। बताया गया कि मृतक प्रॉपर्टी डिलर था। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। कत्ल की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। 
 

घटना देर रात करीब 12 से एक बजे के बीच बताई जा रही है। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि उन्होंने देर रात गोलियों की आवाज सुनी थी। बताया गया कि मृतक की कार बदामद की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें