फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के विवादित बोल, कहा मैं उत्तराखंड के खिलाफ

Thu, 04 Dec 2014 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थापना के 14 साल पूरे होने के बाद भी उत्तराखंड पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह का स्टैंड कायम है। मुलायम ने देहरादून में बुधवार को बड़ी साफगोई कहा, मैं उत्तराखंड बनने के खिलाफ हूं। अलग राज्य न बना होता तो यहां की तस्वीर दूसरी होती।
विज्ञापन


आज उत्तराखंड का विकास पूरी तरह से दिल्ली पर निर्भर है। मुलायम देहरादून में एक विवाह समारोह में आशीर्वाद देने पहुंचे थे।

उत्तराखंड के गठन के बारे में पूछे सवाल पर मुलायम बोले, हम तो कभी नहीं चाहते थे कि अलग राज्य बने। हमारी सरकार ने उत्तराखंड को विशेष स्थान देने का खाका खींचा था। सरकार ऐसा प्रावधान करने जा रही थी जिसमें उत्तराखंड, बुंदेलखंड और पूर्वांचल को विशेष महत्व और दर्जा मिलता। उनके विकास की अपनी आर्थिक नीति होती। आज उत्तराखंड पूरी तरह दिल्ली पर निर्भर है।

रामनगर तिराहे (मुजफ्फरनगर) की घटना पर पूछे जाने पर मुलायम सिंह सवाल की मुद्रा में आ गए और पूछने लगे जानना चाहेंगे क्या हुआ था वहां। फिर खामोश हो गए।
विज्ञापन

'डिंपल का यहां से रिश्ता है, रिश्ता ही चलेगा'

मुलायम सिंह ने बहू डिंपल को उत्तराखंड का प्रभारी बनाने के सवाल पर भी अपना फैसला सुना दिया। उन्होंने कहा कि डिंपल यहां की हैं यहां से रिश्ता है, रिश्ता ही चलेगा। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व उत्तराखंड के सपा नेताओं ने यूपी सीएम अखिलेश यादव से पत्नी डिंपल को यहां का प्रभारी बनाने को कहा था जिस पर उन्होंने फैसला पिता और पार्टी अध्यक्ष पर छोड़ दिया था।

छोटे दलों का साथ आना जरूरी
मुलायम सिंह ने एक सवाल केजवाब में कहा कि देश भर के छोटे राजनीतिक दल फैले हुए थे। 20-25 साल बाद एक साथ बैठे हैं। एक अच्छी पहल है छोटे दलों का साथ आना जरूरी है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को फिर बैठक है।

राम मंदिर पर न बोलना, न कुछ होना
अयोध्या में राम मंदिर और रामलला को लेकर हासिम अंसारी(1949 से मुकदमा लड़ने वाले) के इस बयान कि वे रामलला को आजाद देखना चाहते हैं पर मुलायम बोले न तो कुछ होने जा रहा है और न ही इस मुद्दे पर कुछ बोलना है। लेकिन इसी बात को आगे बढ़ाते हुए भाजपा पर आ गए और बोले उनके मुंह से मंदिर-मस्जिद ही निकलता है कभी गरीब, लाचार की बात करते नहीं सुना।

पहले मैं परिश्रम करता था, अब मोदी
मुलायम सिंह से जब सवाल किया गया कि अखिलेश प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हैं, आपका क्या कहना है, इस पर सपा सुप्रीमो बोले इसमें नई बात क्या है। पहले मैं परिश्रम करता था। अब मोदी परिश्रम कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें