फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के इलाज के लिए मांगे पैसे, तो मां को चुकानी पड़ी ऐसी कीमत

Tue, 22 Aug 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
बेटे के इलाज की खातिर एक अपरिचित से दस हजार की मदद मांगना महिला को महंगा पड़ गया। उसने सोचा भी नहीं था कि जिससे वह मदद की गुहार लगा रही है वह उसके साथ ऐसा करेगा। 
विज्ञापन



आरोपी ने होटल में बुलाकर महिला की अस्मत लूट ली। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। पीड़िता हरियाणा के सोनीपत जिले की रहने वाली है। 

सोमवार को अपने पति के साथ हरिद्वार कोतवाली पहुंची पीड़िता ने पुलिस को लिखित में शिकायत देकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। बताया कि उसकी जान पहचान मोबाइल फोन पर एक अनजान कॉल के जरिये सुधीर नाम के युवक से हुई। सुधीर उससे अक्सर बात करने लगा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान बेटे की तबियत खराब होने पर उसने सुधीर से दस हजार देने की बात कही। सुधीर ने गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जाने की जानकारी दी। तब महिला ने बताया कि वह भी सोमवती अमावस्या स्नान के लिए हरिद्वार जा रही है। 

आरोप है कि रविवार दोपहर सुधीर उसे रेलवे स्टेशन के पास मिला और उसे एक होटल में ले लिया। जहां दो युवक पहले से मौजूद थे। उन युवकों को सुधीर ने कमरे से बाहर भेजा दिया फिर जबरन उसके साथ रेप किया। उसने पूरे घटनाक्रम से अपने पति को अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि पीड़िता नहीं जानती है कि आरोपी कहां का रहने वाला है। मोबाइल फोन से इस संबंध में जानकारी जुटा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें