फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने दफनाया फिर मां ने निकलवाया कब्र से बेटी का शव

Tue, 22 Aug 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
बेटी की मौत की खबर सुनकर मां सदमे में आ गई। ससुरालियों के बेटी को दफन करने के बाद मां ने कब्र से बेटी की लाश को निकलवाया। 
विज्ञापन


लहबोली गांव में मां की बार बार कहने पर बेटी के शव को प्रशासिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। मृतक की मां ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया हैं। 

लहबोली गांव निवासी शबनम की 17 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थीं। जिसके बाद मृतक की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। जिसके बाद मृतक की मां ने एसएसपी से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।  शनिवार को एसएसपी के निर्देश पर पति शहजाद, ससुर, सास व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को कोतवाल जवाहर लाल, एसआई प्रेम प्रकाश शाह व न्याब तहसीलदार टीम के साथ कब्र से शव को निकालने पहुंचे। जिसके बाद कब्र से शबनम का शव निकाला गया। कोतवाल जवाहर लाल ने बताया कि न्याब तहसीलदार की ओर से शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें