फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को दूध में जहर पिलाकर मां ने खुद पिया जहर, मां-बेटी की मौत

Wed, 22 Jun 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
कोटद्वार के दुगड्डा विकासखंड के घाड़ क्षेत्र की बल्ली ग्राम पंचायत में एक महिला ने अपने तीन बच्चों को दूध में जहर देकर खुद भी जहर पीकर मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन


महिला की गांव में ही मौत हो गई, जबकि सबसे छोटी छह साल की बच्ची ने एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। खुदकुशी की वजह पता नहीं चल सकी है।

सूचना मिलते ही परिजन, मायके पक्ष के लोग गांव पहुंच गए हैं। राजस्व पुलिस ने गांव पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भिजवा दिया है। 
विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक चित्र सिंह रावत ने बताया कि बल्ली के पोखरी तोक में ध्यान सिंह की पत्नी रेखा देवी (36) अपने तीन बच्चों संग रह रही थी। उसका पति हरिद्वार में प्राइवेट जॉब करता है।
विज्ञापन

सबसे छोटी सात वर्षीय बेटी साक्षी ने तोड़ा दम

मृत शरीर - फोटो : demo pic
मंगलवार दिन में करीब एक बजे रेखा ने अपने तीनों बच्चों सबसे बड़ी बेटी राधिका (12) वर्ष, दूसरे नंबर का बेटा दीपक (11) वर्ष और सबसे छोटी बेटी साक्षी (6) को दूध में जहर मिलाकर पिला दिया।

इसके बाद उसने खुद भी जहर गटक लिया। रेखा की घर के अंदर ही मौत हो गई। पड़ोस में रहने वाली एक महिला पशुओं के लिए चारापत्ती लेने जंगल जाने लगी तो उसने रेखा को भी साथ चलने के लिए आवाज दी, लेकिन घर से कोई आवाज नहीं आई।

पड़ोसियों ने रेखा के घर जाकर देखा तो बच्चे उल्टियां कर रहे थे, जबकि रेखा जमीन पर मृत पड़ी थी। आनन-फानन में ग्रामीण तीनों बच्चों को निजी वाहनों से कोटद्वार सरकारी अस्पताल ले आए।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें 108 सेवा से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। देहरादून ले जाते वक्त सबसे छोटी सात वर्षीय बेटी साक्षी ने दम तोड़ दिया।

Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें