फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ration Card: उत्तराखंड में तीन हजार से अधिक अपात्र लोगों ने जमा कराए राशन कार्ड, ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक

Wed, 18 May 2022 04:12 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य के निर्देश पर ‘अपात्र को न, पात्र को हां’ अभियान के तहत राज्य में 3167 राशनकार्ड धारक अपने राशन कार्ड जमा करा चुके हैं। इसमें सबसे कम रुद्रप्रयाग जिले से मात्र छह अपात्र राशन कार्ड धारकों ने अपने राशन कार्ड जमा कराए हैं।
विज्ञापन
ration card
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से फर्जी एवं अपात्र राशन कार्ड धारकों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत अब तक तीन हजार से अधिक अपात्र अपने राशन कार्ड जमा करा चुके हैं। इसमें सबसे अधिक 1190 राशन कार्ड ऊधमसिंह नगर जिले से जमा हुए हैं। 

विज्ञापन


खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य के निर्देश पर अपात्र को न, पात्र को हां अभियान के तहत राज्य में 3167 राशनकार्ड धारक अपने राशन कार्ड जमा करा चुके हैं। इसमें सबसे कम रुद्रप्रयाग जिले से मात्र छह अपात्र राशन कार्ड धारकों ने अपने राशन कार्ड जमा कराए हैं।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) और राज्य खाद्य योजना (एसएफवाई) के तहत अपात्र कार्ड जमा किए गए हैं। जिसमें चमोली जिले में 155, पौड़ी गढ़वाल में 250, उत्तरकाशी में 22, टिहरी गढ़वाल में 63, देहरादून जिले में 266, रुद्रप्रयाग में 6, हरिद्वार जिले में 77, ऊधमसिंह नगर में 1190, नैनीताल में 710, चंपावत में 43, बागेश्वर में 20, अल्मोड़ा में 122 एवं पिथौरागढ़ जिले में 243 अपात्र राशन कार्ड धारकों ने अपने राशन कार्ड जमा कराए हैं।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...सिपाही की पत्नी का कारनामा:  पुलिस भर्ती में अपनी जगह दूसरी महिला को दौड़ाया, ऐसे पकड़ी गई हेराफरी, पति सस्पेंड
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपात्र राशनकार्ड धारकों के खिलाफ चलाए गए अभियान में तेजी लाई जाए। इसके प्रति लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। -रेखा आर्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें