स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 39 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। अब प्रदेश में कोरोना के 98 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सामने आए 12 नए मामलों में देहरादून के आठ, नैनीताल के दो, हरिद्वार व पौड़ी का एक-एक मामला शामिल है।
39 मरीज मंगलवार को स्वस्थ हो गए। प्रदेश में अब कोरोना के 98 एक्टिव केस में सबसे ज्यादा 61 देहरादून के हैं। इसके अलावा 13 मामले हरिद्वार और दस मामले नैनीताल के हैं। उधर, मंगलवार को प्रदेश में 17 हजार 702 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई।
इससे पहले 16 मई सोमवार को प्रदेश के चार जिलों में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। जबकि एक मरीज स्वस्थ हुआ। सक्रिय मामले लगातार बढ़ रहे हैं। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92635 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 1124 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिसमें चार जिलों में 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
ये भी पढ़ें...Sarkari Naukri 2022: बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, जुलाई में निकल रही हैं यहां बंपर भर्तियां, हो जाएं अलर्ट
देहरादून जिले में आठ, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। एक संक्रमित ने कोरोना को मात दी है। संक्रमितों की तुलना में कम मरीज ठीक हो रहे हैं। जिससे सक्रिय मामलों का ग्राफ बढ़ रहा है।