फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Assembly Elections 2022: कांग्रेस के 60 से अधिक टिकट फाइनल, आज हो सकती है घोषणा

Sat, 22 Jan 2022 01:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

पांच से सात सीटों पर उम्मीदवारों के चयन में फंसा है पेच। पहली लिस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम भी शामिल होना बताया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter/@INCIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के 60 से अधिक टिकट फाइनल हो गए हैं। आज इनकी घोषणा की जा सकती है। दिल्ली में पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि उम्मीदवारों की सूची शनिवार को जारी हो सकती है। यादव ने कहा कि सभी सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर सार्थक बैठक हुई है। उम्मीद है कि शनिवार को सूची जारी हो।

विज्ञापन


पहली सूची जारी करने में पिछड़ गई कांग्रेस
प्रदेश में भाजपा 59 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी है जबकि कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर शुरूआत में तेजी दिखाने के बाद पहली सूची जारी करने में कुछ पिछड़ गई है। कांग्रेस की ओर से दिसंबर तक पहली सूची जारी करने का दावा किया गया था। इसके बाद पार्टी की ओर से बताया गया था कि जनवरी के पहले सप्ताह में पार्टी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी। 

Harak Singh Rawat: हरक के खिलाफ लैंसडौन के कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, सभी 12 दावेदारों ने किया पुरजोर विरोध 
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अधिकतर सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर सहमति बन चुकी है। प्रत्याशियों के चयन को लेकर गठित स्क्रीनिंग कमेटी सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का एक-एक कर इंटरव्यू लेने के बाद केंद्रीय चुनाव समिति को अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है। शनिवार को 60 से अधिक सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो सकती है। पहली लिस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम भी शामिल होना बताया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में प्रत्याशियों के चयन को लेकर अधिकतर सीटों पर सहमति बन चुकी है। पांच सात सीटों को छोड़कर अन्य सीटों पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
-गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें