फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी रैली में क्यों नहीं चली एलईडी, 'चुप' हुआ माईक?

Tue, 24 Dec 2013 09:57 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में विगत पंद्रह दिसंबर को भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की रैली में माईक की व्यवस्था खराब होने और चौराहों पर एलईडी स्क्रीन नहीं चलने के मामले में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री खजानदास को इसके लिए जांच अधिकारी नामित करते हुए एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की गई है। काम का बंटाधार होने के बावजूद भुगतान हो गया। मोदी की रैली में यही सब कुछ हुआ।

मामले में जांच
प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने शंखनाद रैली में माईक सिस्टम खराब होने और एलईडी स्क्रीन नहीं चलने के मामले में जांच बैठा दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह गंभीर मामला है और इसकेलिए पूर्व कैबिनेट मंत्री तीरथ सिंह रावत व महानगर प्रभारी विजय अग्रवाल को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। इस मामले की लगातार प्रदेश नेतृत्व से शिकायत की जा रही थीं।
विज्ञापन


प्रदेश में निकाली जाएगी एकता संदेश यात्राएं
स्टेच्यू ऑफ यूनिटी प्रदेश समिति के अध्यक्ष बची सिंह रावत ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए एकता संदेश यात्राएं निकाली जाएगी। इन यात्राओं के लिए प्रभारी भी तय कर दिए हैं।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत ने पार्टी मुख्यालय पर सभी जिला संयोजकों की बैठक ली और निर्णय भी लिए। बैठक में निर्णय हुआ कि  गढ़वाल व कुमाऊं में एकता संदेश यात्रा निकाली जाएगी। पहले चरण में कुमाऊं में 25 दिसम्बर से एकता संदेश यात्रा निकाली जानी है।

कंडारी बने राष्ट्रीय संयोजक
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव विनोद कंडारी को निर्धारित कार्यक्रम स्कूल चले हम जो कि 25 दिसम्बर को अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिन पर आरंभ होगा, का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है।

कंडारी ने बताया कि इस दिन मोर्चा के नेता बस्तियों में जाकर बच्चों को स्कूल चलने के लिए प्रेरित करेंगे। बच्चों को बस्ते व किताबें भी वितरित की जाएगी। राज्य में इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो रामकुमार को संयोजक बनाया गया है।

भाजपा में एक की बहाली, दो की छुट्टी
भाजपा के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी व कुमाऊं मंडल इंचार्ज सुरेश तिवारी की बहाली हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने पिछले कई महीनों से निलम्बित चल रहे तिवारी को बहाल करते हुए पुरानी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें