मिस उत्तराखंड 2021 के ऑडिशन में प्रतिभाग करनीं मॉडल्स। संवाद
- फोटो : DEHRADUN
एक साल के लंबे ब्रेक के बाद सिनमिट कम्यूनिकेशंस की ओर से बुधवार को आयोजित मिस उत्तराखंड ओडिशन में मॉडल्स ने अपने हुनर के जलवे दिखाए। महाराजा अग्रेसन चौक के समीप एक होटल में आयोजित ऑडिशन में उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
सरस्वती वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में मॉडल्स ने विभिन्न डिजायनरों के परिधान पहनकर रैंप वॉक किया। शो के आयोजक दलीप संधि और राजीव मित्तल ने बताया कि बीते साल कोरोना के चलते मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता का आयोजन नहीं कर पाए। कई राउंड के बाद प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले होगा। जिसमें नई मिस उत्तराखंड का चयन किया जाएगा। इस दौरान संस्कृति भट्ट, आकांक्षा गुप्ता, शिवांगी शर्मा, अनन्या बिष्ट आदि मौजूद रहे।