2022 को लेकर भाजपा ने भी चुनावी रणनीति बना ली है। कांग्रेस भी सरकार की नीतियों को लेकर सड़कों पर उतर गई है। वहीं, केजरीवाल ने मुफ्त बिजली का एलान सियासी दांव खेला है। अब आप कार्यकर्ता इस मुद्दे को लोगों के बीच जाकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त बिजली की गारंटी दी है। उसे पार्टी सत्ता में आने पर सबसे पहले पूरा करेगी। आप जो कहती है उसे करके दिखाती है। मुफ्त बिजली पर पार्टी का एजेंडा साफ है।
उत्तराखंड के लोग प्रबुद्ध हैं, वे चुनाव के समय कई लोग लुभावने वादे करेंगे, वो उस झांसे में आने वाले नहीं हैं। बीजेपी को 100 यूनिट फ्री बिजली देने की बात कर रही है, जबकि वह 2017 से सत्ता में है, लेकिन चुनाव की बेला आ गई है, इसलिए वह बिजली मुफ्त देने पर विचार करने की बात कर रही है।
- प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
हमारी सरकार सबको अच्छी बिजली दे रही है। 24 घंटे और सस्ती बिजली दे रही है। उत्तराखंड के हित में जो आगे होगा, वह भी हम करेंगे।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड