फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के घर में घुसकर की मारपीट

Sun, 30 Apr 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
शनिवार शाम ग्राम पंचायत ग्रास्टनगंज में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. ललित मोहन जोशी के घर में घुसकर उनके परिजनों के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों ने पांच लोगों द्वारा जबरन घर में घुसकर उनके साथ गाली-गलौच और मारपीट की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन


रविवार सुबह दस बजे पुलिस पर आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाते हुए ग्रास्टनगंज के प्रधान विपुल बलूनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी विद्यावती जोशी ने कहा कि उनके पति ने 1967 में ग्रास्टनगंज में चार बीघा जमीन खरीदी थी।

इस जमीन में एक पक्का मकान और आम का बगीचा है। वह यहां अपने परिवार के साथ रहती हैं। एक भू माफिया उनकी जमीन को लावारिस समझकर कब्जा करना चाहता है। शनिवार शाम को एक मैक्स वाहन में बैठकर शराब के नशे में कुछ लोग जबरन घर में घुस गए। भू माफिया के लोग उनके साथ गाली गलौच और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट पुलिस में लिखाई गई है, लेकिन पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। एसडीएम ने पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद ग्रामीणों ने सीओ का घेराव किया। उन्होंने पूरे मामले को सीओ जेआर जोशी के सामने रखा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें