फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से अगवा कर नाबालिग से जंगल में दुष्कर्म, पुलिस से शिकायत करने पर दोबारा घर से उठा ले गए आरोपी

Wed, 28 Aug 2019 08:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नानकमत्ता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

घर से नाबालिग को अगवा कर जंगल में उसके साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मुख्य आरोपी ने इस बारे में किसी को कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जब लड़की के फूफा ने पुलिस को तहरीर दी तो आरोपियों ने किशोरी को घर से फिर उठा लिया और धमकाया।

विज्ञापन


सोमवार को थाना क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसके साले की बेटी रविवार दोपहर घर में अकेली थी। इसी बीच, पड़ोसी गांव के दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और नाबालिग को जबरन बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गए। वहां बाइक सवार एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और तीन घंटे तक किशोरी को जंगल में रखा।

आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी

दोनों आरोपियों ने उसको जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में जब किशोरी उनके चंगुल से छूटी तो उसने फूफा को आपबीती बताई। इस पर फूफा उसे लेकर थाने पहुंचा और तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बाद जब किशोरी और उसके फूफा घर पहुंचे तो मुख्य आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर नाबालिग को फिर उठा लिया और एक स्थान पर ले जाकर दोबारा धमकाया। थाना पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित परिवार खटीमा सीओ के पास गया।
विज्ञापन

किशोरी की मां किसी मामले में जेल में

इधर, खटीमा के सीओ एमसी बिंजौला ने बताया कि फिलहाल ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी मामले को दिखवाया जाएगा।

किशोरी के फूफा ने पुलिस से नाबालिग का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपियों के विरुद्ध नामजद तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। फूफा ने बताया कि किशोरी की मां किसी मामले में जेल में है, जबकि उसका पिता अस्पताल में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें