फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर पूर्व दर्जाधारी मंत्री ने ठगे लाखों

Tue, 16 Sep 2014 11:04 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम के मिले टैंडरों में साझेदार बनाने का झांसा देकर ठेकेदार से पौने तेरह लाख रुपए ठग लिए।
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु
इस मामले में तिवारी सरकार के समय दर्जाधारी मंत्री रहे शैलेश कुमार वर्मा समेत सात को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

राजपुर रोड के प्लीजमेंट वैली निवासी आसिम मसूद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पूर्व दर्जाधारी मंत्री रहे शैलेश कुमार वर्मा ने उन्हें उत्तराखंड परिवहन निगम की देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और हल्द्वानी की बसों की क्लिनिंग और रेस्टोरेंट के टैंडर मिलने का दावा किया।
विज्ञापन


बाकायदा परिवहन निगम के कागजात भी दिखाए। सरकारी ठेकों में साझेदार बनाकर उससे 12 लाख 72 हजार रुपए वसूल लिए। काफी दिनों से उसे झांसा दिया जाता रहा। सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई तो पता चला कि यह ठेके तो यूपी के किसी शख्स के नाम दिए गए।
विज्ञापन


रुपए के लिए दबाव बनाया गया तो उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। मुकदमें में किशनपुर निवासी वर्मा के अलावा उनके पिता भी आरोपी बनाए गए है। एसओ राजपुर राजेश शाह का कहना है कि जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें