फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध सहकारी संघ देहरादून में दूध के नाम पर खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ रायपुर में दूध के नाम पर जमकर खेल हो रहा है। डेयरी से दूध ज्यादा दिया जा रहा है, लेकिन कागजों में इसे कम दर्शाया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद सहकारी संघ के प्रधान प्रबंधक ने एक सुपरवाइजर को दुग्धशाला से स्थानांतरित कर दिया है। साथ ही उसे नोटिस जारी कर प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दूध में इस खेल का खुलासा दुग्ध सहकारी संघ में कार्यरत धर्मवीर सिंह नाम के एक सुपरवाइजर और ड्राइवर के ऑडियो टेप से हुआ है। ऑडियो टेप के मुताबिक दुग्धशाला से तो पूरा दूध बेचने के लिए भेजा जाता है, लेकिन वापसी में इसे कम दिखाया जाता है। उदाहरण के तौर पर अगर, दुग्धशाला से 500 लीटर दूध वैन में जाता है तो कागजातों में उसे 490 दर्शाया जाता है। बाकी 10 लीटर के बेचने से जो पैसे बचते हैं, उसे सुपरवाइजर और ड्राइवर आपस में बांट लेते हैं। यह खेल काफी समय से खेला जा रहा था। मामला संज्ञान में आने के बाद पूरे सहकारी समिति में हडकंप मचा हुआ है। इसके बाद भी उच्च अधिकारियों की ओर से कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
ऑडियो टैप सामने आने के बाद केवल उक्त सुपरवाइजर को दुग्धशाला से हटाकर विपणन में भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार सहकारी समिति में इस प्रकार के कई और भ्रष्टाचार किए जा रहे हैं, जिसमें अधिकारियों की संलिप्तता भी है। इसलिए इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

मामला सामने आने के बाद सुपरवाइजर और वैन ड्राइवर को हटा दिया गया है। उन्हें नोटिस भेजकर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है। समिति में इस प्रकार का भ्रष्टाचार किसी भी हालत में बर्दास्त नहीं जाएगा।
विज्ञापन

- मान सिंह पाल, प्रधान प्रबंधक, दुग्ध सहकारी संघ देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें