फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेस इंचार्ज के बेटे और बेटी एक साथ बने टॉपर, सपना इंजीनियर बनने का

Tue, 30 May 2017 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएससी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 98 फीसदी अंक प्राप्त कर राहुल सिंह चौहान ने मसूरी पब्लिक स्कूल के साथ ही मसूरी टॉप किया। उधर, राहुल के साथ ही उसकी छोटी बहिन मीनाक्षी ने भी अपने स्कूल में 10वीं बोर्ड में 87 अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है।
विज्ञापन


राहुल फिलहाल देहरादून आकाश इंस्टीट्यूट में इंजीनियरिंग की कोचिंग ले रहा है। उसका लक्ष्य आईआईटी टॉप करना है। राहुल के पिता माकूल सिंह चौहान इसी स्कूल में मेस इंचार्ज हैं। और एक कमरे में रहकर परिवार का गुजारा करते हैं। ]

वे मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के दुरोगी गांव के हिंडोलाखाल के रहने वाले हैं। मां शोभा देवी गृहणी है। बेटे का टॉपर होना उनके लिए सपने जैसा है। बेटे के टॉपर बनने पर परिवार के खुशियों का महौल है।
विज्ञापन


टॉपर राहुल ने भौतिक विज्ञान और कंप्यूटर में 100-100 अंक प्राप्त किए हैं। उसका कहना है कि लगन और लगातार पढ़ाई ही सफलता का मंत्र है। स्कूल कैसा भी हो, स्वयं मेहनत करने की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


इस उपलब्धि के लिए राहुल ने अपने माता-पिता, शिक्षक और प्रधानाचार्य मुकेश लाल को श्रेय दिया है। कहा कि प्रिंसिपल ने हमेशा ही प्रोत्साहित किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें