राजकीय मेडिकल कॉलेज में 25 अक्तूबर की रात एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष के तीन छात्रों ने तृतीय वर्ष के तीन छात्रों की रैगिंग ली तो जूनियर छात्रों ने विरोध किया। इस पर सीनियर छात्रों ने गालीगलौज करते हुए तीनों जूनियर छात्रों की पिटाई कर दी।
जूनियर छात्रों ने इसकी शिकायत एंटी रैगिंग सेल की वेबसाइट पर की। मामला संज्ञान में आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बृहस्पतिवार रात ही तीनों आरोपी छात्रों को हॉस्टल से निकाल कर उनके कमरों को बंद करा दिया था।
कमेटी में ये रहे मौजूद
शनिवार को एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा, डॉ. आरजी नौटियाल, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, पत्रकार दिनेश जोशी, कुसुम डिगारी, डॉ. विनीता रावत, डॉ. अजय आर्या, हरिमोहन उपाध्याय और अमित दुम्का।