अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि सीईओ
उमेश कुमार की गिरफ्तारी और कोठी से बरामदगी की तमाम लिखा पढ़ी गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में की गई है।
कैश और विदेशी मुद्रा बरामदगी को लेकर यूके और यूपी पुलिस द्वारा आयकर, ईडी और फेरा को इसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है, ताकि कैश बरामदगी के मामले में सीईओ के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।