फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार से नाराज विधायक अनशन पर अडिग

Thu, 02 Oct 2014 10:46 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों में ढिलाई को लेकर पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर द्वारा गांधी जयंती 2 अक्तूबर से प्रस्तावित आमरण अनशन की व्यापक तैयारी की गई है।
विज्ञापन


आंदोलन की व्यापक तैयारी
गुरुवार को वाहनों के जरिए प्रचार कर लोगों से अनशन स्थल में आने की अपील की गई। शहर भर में कार्यक्रम को लेकर पर्चे बंटवाने के साथ ही बड़ी संख्या में होल्डिंग, बैनर बनाए गए हैं।

विधायक के आंदोलन की व्यापक तैयारियों को देखते हुए जिला मुख्यालय में लोगों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। पिथौरागड़ विधानसभा क्षेत्र के साथ ही जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों से भी लोगों के कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार का कोई मंत्री राज्य सरकार का दूत बनकर अनशन स्थल पर पहुंचेगा। दूत के विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दों के शासनादेश लेकर आने की चर्चा है। कौन मंत्री अनशन स्थल पर पहुंचेगा, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


उधर, सुवाकोट के प्रधान राकेश कुमार, वड्डा रामलीला कमेटी के निर्देशक मनोहर सिंह मतवाल, अध्यक्ष प्रवींद्र सिंह बिष्ट, महासचिव कैलाश चंद्र पुनेठा, कैलाश रावत ने विधायक के आंदोलन में शिरकत करने का ऐलान किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें