फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मेयर का कारनामा पढ़कर यकीन नहीं कर पाएंगे आप, करोड़ों की जमीन को ऐसे लगाया ठिकाने

Thu, 02 Nov 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
इन मेयर का कारनामा पढ़कर आप भी भरोसा नहीं कर पाएंगे। करोड़ों रुपए की जमीन को इन्होंने जिस चालाकी से ठिकाने लगाया उसे देखकर शहरी विकास मंत्र भी हक्के-बक्के रह गए।
विज्ञापन


नगर निगम रुड़की की जमीन को दाएं-बाएं करके पहले अपने एक रिश्तेदार के नाम रजिस्ट्री कराई और फिर उस पर शानदार शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाकर ऊंचे दामों पर बेच डाला। यह कारनाम किया है यहां के मेयर यशपाल राणा ने।

मामला तब खुला जब इस कॉम्प्लेक्स को बिना नक्शा पास कराए बनाने की सूचना स्थानीय प्राधिकरण को मिली। इस पर शहरी विकास विभाग ने जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। मामले में मेयर को नोटिस जारी किया जा रहा है। इसमें उन पर राजस्व हानि करने के अलावा पद का दुरुपयोग करने समेत तमाम गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


हरिद्वार विकास प्राधिकरण को बीते दिनों एक शिकायत मिली कि रुड़की के पॉश इलाके बीटी गंज में चार सौ वर्ग मीटर भूमि पर एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को बिना नक्शा पास कराए अवैध तरीके से बनाया गया है।
विज्ञापन

इस सूचना पर प्राधिकरण ने जांच की, तो बात सही निकली। इस पर कॉम्प्लेक्स को सील कर दिया गया। इसी बीच शहरी विकास विभाग को यह सूचना दी गई कि यह भूमि नगर निगम की है, जिसे गलत तरीके से खरीदा-बेचा गया है।

इन आरोपों की जांच की गई तो पता चला कि रुड़की नगर निगम की यह भूमि किसी को लीज पर दी गई थी, जिसे गुपचुप तरीके से किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया। इसके बाद दोबारा मेयर यशपाल राणा के एक करीबी रिश्तेदार को यह भूमि बेची गई।

मामले की जांच में आरोप सही साबित हुए, जिस पर शहरी विकास विभाग की ओर से मेयर को सरकारी जमीन को खुर्द-बुर्द करने, पद का दुरुपयोग करने, वित्तीय अनियमितता करने और राजस्व को नुकसान पहुंचाने आदि गंभीर आरोपों पर जवाब मांगने संबंधी नोटिस जारी किया जा रहा है।

इस कॉम्पलेक्स का नक्शा पास नहीं कराया गया था, जिसे हरिद्वार विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया था। यह बात भी सामने आई है कि यह भूमि मेयर के नजदीकी रिश्तेदार को गलत तरीके से बेच दी गई। इस मामले में मेयर को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा।
-मदन कौशिक, शहरी विकास मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें