फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: लड़की के झूठे दस्तावेज बनाकर 12 साल छोटे युवक से कर दी शादी

Thu, 12 Aug 2021 12:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सोनू शर्मा निवासी मथुरा ने डालनवाला पुलिस को शिकायत की है। शर्मा सर्वे ऑफ इंडिया में काम करते हैं। उन्होंने शादी डॉट कॉम पर एक निधि पांडेय नाम की लड़की का प्रोफाइल देखा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक लड़की के पिता ने शादी के लिए बेटी के झूठे दस्तावेज बना डाले। शादी तो हो गई, लेकिन चंद दिनों में ही यह भेद खुल गया। पता चला कि लड़की लड़के से 12 साल बड़ी है। आरोप है कि जब लड़के ने शिकायत की तो लड़की पक्ष वालों ने उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली। मामले में डालनवाला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


सोनू शर्मा निवासी मथुरा ने डालनवाला पुलिस को शिकायत की है। शर्मा सर्वे ऑफ इंडिया में काम करते हैं। उन्होंने शादी डॉट कॉम पर एक निधि पांडेय नाम की लड़की का प्रोफाइल देखा था। इसमें उसने अपनी उम्र 28 वर्ष दर्शायी थी। दोनों के बीच बात शुरू हो गईं और परिवार शादी को राजी हो गए।

शादी की जब बारी आई तो निधि पांडेय के पिता ने उसकी जन्मतिथि 22 सितंबर 1991 बताई। इस आधार पर शादी भी हो गई। शादी के 20 दिन बाद ही यह बात खुल गई कि निधि की जन्मतिथि 1991 नहीं बल्कि 1983 के वर्ष में है। इस तरह से निधि सोनू से 12 साल बड़ी है।
विज्ञापन


जब सोनू शर्मा ने निधि के पिता से बात की तो आरोप है कि उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद निधि पांडेय की बड़ी बहन को बात बताई गई। उसकी बड़ी बहन आबकारी विभाग उत्तर प्रदेश में इंस्पेक्टर हैं। उसने अपने पद का रौब गालिब करते हुए कहा कि उसने एलएलबी भी की हुई है।

सारी उम्र उसे जेल में सड़ा सकती है। इंस्पेक्टर डालनवाला मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सोनू शर्मा की शिकायत पर लड़की और उसके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें