फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवाले बने प्यार के दुश्मन, कोतवाली के बाहर शादी

Thu, 16 Oct 2014 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रात भर चले प्रयासों के विफल होने के बाद आखिरकार प्रेमी युगल ने गंगनहर कोतवाली के बाहर बने मंदिर में शादी कर ली। इससे पहले पुलिस ने युवती को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया था। जहां युवती ने अपने बालिग होने तथा प्रेमी से शादी करने की बात कही थी। मजिस्ट्रेट ने बालिग होने पर उसे खुद ही फैसला करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के चावमंडी निवासी एक युवती अपने प्रेमी के साथ शादी करने पर अडिग थी जबकि परिजन विरोध कर रहे थे। विवाद की सूचना पर पहुंची गंगनहर पुलिस युवती को अपने साथ कोतवाली ले आई थी।

देर रात दोनों पक्षों में वार्ता चलती रही। वहीं युवती प्रेमी के साथ शादी करने की बात पर अड़ी रही जिसके बाद गंगनहर पुलिस ने उसे बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो युवती ने अपने बालिग होने और प्रेमी के साथ शादी करने की बात कहीं थी जिस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उसे उसकी मर्जी से कहीं भी जाने के आदेश दिए। बुधवार की शाम को दोनों ने गंगनहर कोतवाली के बाहर बने मंदिर में शादी कर ली।
विज्ञापन

एक और जोड़ा पहुंचा पुलिस के पास

एक तरफ पुलिस ने गंगनहर कोतवाली में पुलिस के सामने प्रेमी युगल ने शादी की तो वहीं लक्सर में भी शादी करने की इच्छा लेकर एक प्रेमी युगल कोतवाली पहुंच गया और अपनी शादी कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलवा लिया है।

बीती रात पास के एक गांव के रहने वाले प्रेमी युगल ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि वे दोनों आपस में प्रेम करते हैं। उनके परिवार वाले आपस में रिश्तेदार हैं और उनकी शादी के पक्ष में नहीं हैं।

कहा कि उन्हें अगर अलग किया गया तो वह जिंदा नहीं रहेंगे। उन्होंने पुलिस से सहयोग और सुरक्षा की मांग की। एसएसआई चंदन सिंह चौहान ने बताया कि दोनों के परिजनों को बुलाया गया है। अभी दोनों पक्षों में बातचीत जारी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें