फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधु चौहान की लगातार गैर हाजिरी से गर्म हो रहा चर्चाओं का बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी रामशरण नौटियाल के नामांकन दाखिल करने के समय क्षेत्र की कद्दावर भाजपा नेता व जिला पंचायत की अध्यक्ष मधु चौहान की गैरहाजिरी ने एक बार फिर से चर्चाओं के बाजार को गर्म बनाए रखा। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत ने इस मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर पार्टी व प्रत्याशी के प्रति अपनी निष्ठा की औपचारिकताएं निभाईं, लेकिन नामांकन स्थल के आसपास जिला पंचायत अध्यक्ष व उनकी टीम के किसी भी प्रमुख व्यक्ति के मौजूद नहीं होने से अलग-अलग तरह की चर्चाएं लोग करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

रामशरण नौटियाल व मुन्ना सिंह चौहान के बीच हमेशा से ही राजनीतिक दूरियां रही हैं। उधर पिछले पांच साल से अपना टिकट फाइनल मानकर चल रहीं मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी व जिला पंचायत की अध्यक्ष मधु चौहान ने क्षेत्र में विकास कार्यों से लेकर संगठन को व्यापक स्तर पर मजबूत करने में पूरी लगन व मेहनत से काम किया। उधर एक परिवार से एक ही टिकट की बाध्यता के कारण मधु चौहान को चकराता विधानसभा के टिकट से महरूम होना पड़ा। हालांकि उन्होंने पार्टी के निर्णय पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन कुछ दिन पहले उनके माध्यम से फेसबुक में डाली गई पोस्ट, कार्यकर्ताओं के आंसुओं का हिसाब लिया जाएगा, से उनके अगले कदम को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। उधर मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी के माध्यम से कराए गए नामांकन के समय मधु चौहान व उनके गुट के माने जाने वाले ब्लाक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख व भाजपा संगठन के कई पदाधिकारी नदारद रहे। जबकि दूर से ही सही लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत ने नामांकन के समय पहुंचकर प्रत्याशी के प्रति अपनी औपचारिकताएं निभाईं। हालांकि भाजपा प्रत्याशी ने उनके न आने पर कोविड गाइडलाइन का हवाला देते हुए कहा कि नामांकन प्रक्रिया में अधिक लोग नहीं लाने की बाध्यता के कारण ऐसा हुआ है। उन्होंने कहा कि मधु चौहान व उनके सभी समर्थकों का पूरा सहयोग व साथ उन्हें मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें