फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में पार्किंग व्यवस्था के लिए जगह चिह्नित करें: जिलाधिकारी

विज्ञापन
पर्यटन व्यवसायियों की समस्याओं के संबध में बैठक लेते जिलाधिकारी डा.आर राजेश कुमार - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने मसूरी के अंतर्गत बनाए जाने वाले वेंडर जोन के चिह्नीकरण और अन्य व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी ने शिविर कार्यालय में मसूरी क्षेत्रांतर्गत पर्यटन व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के संबंध में बैठक ली। सर्वे आफ इंडिया के अधिकारी ने बताया कि 218 स्थलों में से 176 स्थलों के नक्शे बनाए गए हैं, जबकि 42 स्थलों पर सर्वे कर नक्शे बनाए जाने शेष हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि 10 दिन के भीतर शेष स्थलों के नक्शे का कार्य पूरा करना सुनिश्चित करें। साथ ही वन विभाग की कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए एसडीओ वन को निर्देशित किया कि सर्वे ऑफ इंडिया के माध्यम से नोटिफाइड स्थल का तैयार 77 स्थलों के नक्शों पर अगले चरण के कार्य को शीघ्र पूरा करें। जिलाधिकारी ने मसूरी क्षेत्रांतर्गत पार्किंग व्यवस्था के स्थान चिह्नीकरण के लिए नगर पालिका परिषद मसूरी, वन विभाग एवं एमडीडीए के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए प्रगति बढ़ाने के भी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, उप जिलाधिकारी मसूरी नरेश चंद्र दुर्गापाल, सर्वे आफ इंडिया निदेशक कर्नल रजत शर्मा, इंचार्ज मेजर जितेंद्र सिंह, ओएस अनुराग शर्मा, वन विभाग से एसडीओ मसूरी सुभाष चंद्र वर्मा, आरओ मसूरी एसपी गैरोला, ईई एमडीडीए अतुल गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें