भूस्खलन से सड़कें कई जगह सड़कों पर मलबा आ गया है।
- फोटो : अमरउजाला
बारिश के कहर से कराह रहे उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों को अब एक नई मुश्किल का सामना कर पड़ रहा है। बारिश के चलते उफान में आए मलबे और भूस्खलन से कई इलाकों में सड़कें ध्वस्त हो गई हैं। जिसके चलते आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई ठप हो गई है। वहीं मलबा आने के चलते बदरीनाथ हाईवे पर आवागमन बंद हो गया है।
सूचना के मुताबिक सड़क नहीं होने चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग बेमुंडा के पास मलबा आने से बंद हो गया। जिसके चलते नई टिहरी सहित कई इलाके तक आवागमन ठप हो गया। दोपहर लगभग 11:30 बजे मार्ग खुलने के बाद आवागमन शुरू हुआ। कई इलाकों में अखबार देरी से पहुंचे। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए टिहरी के डीएम ने जनपद के सभी स्कूलों को सोमवार तक बंद करने के आदेश दिए हैं। भारी बारिश के चलते घनसाली-घुत्तु मोटरमार्ग देवट गांव से आगे रानीगड़ के पास बंद हो गया है।
वहीं गोपेश्वर में मलबा आने के चलते बदरीनाथ हाईवे और चमोली-ऊखीमठ-केदारनाथ मोटरमार्ग बंद होने से गोपेश्वर, पीपलकोटी और जोशीमठ क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई ठप हो गई है। बीआरओ और लोकनिर्माण विभाग बदरीनाथ हाईवे को सुचारू करने में जुटे हुए हैं। मलबा आने के चलते बदरीनाथ धाम जाने वाले यात्री फंसे हुए हैं।