नए साल में लागू करेंगे यूसीसी
सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमें नए साल में यूसीसी का ड्राफ्ट प्राप्त हो जाएगा। इसके बाद हम इसे लागू करने के लिए रणनीति बनाएंगे।
राम मंदिर का निर्माण विपक्ष सहन नहीं कर पा रहा
सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है, वहां एक हवाई अड्डा बनाया गया है। विपक्ष का काम जनता की भावनाओं का मजाक उड़ाना है। वे नहीं चाहते थे कि राम मंदिर बने और इसीलिए वे अब इसे सहन नहीं कर पा रहे हैं।