मुख्य पर्यावरण अधिकारी को बनाया कमेटी का अध्यक्ष
मुख्य पर्यावरण अधिकारी चंदन सिंह को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पर्यावरण अभियंता पीके जोशी, डॉ. अंकुर कंसल, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह और सहायक पर्यावरण अभियंता सुभाष चंद्र पंवार को बतौर सदस्य कमेटी में शामिल किया गया है।
उत्तराखंड की भौगोलिक स्थितियां भिन्न होने से यहां कई ऐसे प्रोजेक्ट संचालित होते हैं, जो दूसरे प्रदेशों में नहीं हैं। रोपवे प्रोजेक्ट भी इनमें से एक है। इसलिए पूर्व में इन प्रोजेक्ट और ऐसे उद्योगों की कैटेगरी निर्धारित नहीं है। उत्तराखंड में लगने वाले रोपवे प्रोजेक्ट और अन्य प्रकार के उद्योगों की श्रेणी निर्धारित कर शीघ्र आगे की कार्रवाई की जा सके, इसके लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है।
- एसके पटनायक, सदस्य सचिव, पीसीबी