फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी शोरूम से लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार मैनेजर गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था तैयारी

Thu, 18 Jul 2019 08:52 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एस्लेहॉल स्थित कमल ज्वैलर्स से 11 लाख 15 हजार रुपये के जेवर लेकर फरार मैनेजर पूरण थापा को पुलिस ने मुरादाबाद से दबोच लिया है। आरोपी क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा लगाने की लत में लाखों रुपये का कर्जदार हो गया है। इस कर्ज को चुकाने के लिए वह शोरूम से लाखों के जेवर ग्राहक को डिलीवर कराने की बात कहकर निकला और चंपत हो गया। इन्हें बेचने के लिए वह कई जगह गया। नेपाल जाने की भी योजना बनाई, लेकिन सफल नहीं हो पाया। 

विज्ञापन


शहर के कमल ज्वैलर्स के पाटर्नर कमल रस्तौगी ने एक जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैनेजर पूरण थापा (हाल निवासी चिल्लिया, विकासनगर, मूल निवासी उत्तरकाशी) 26 जून को ग्राहक को डिलीवरी देने के लिए 11 लाख 15 हजार के जेवर लेकर गया था। लेकिन, न जेवर ग्राहक तक पहुंचे और न मैनेजर वापस आया। घर पर भी वह नहीं है। उसका मोबाइल भी बंद है। पुलिस ने अमानत में खयानत की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि पत्नी से बातचीत में पता चला कि थापा को क्रिकेट में सट्टा लगाने की लत है। इसमें वह आठ लाख का कर्जदार हो गया है। इस कर्ज को चुकाने के लिए वह उसके जेवर भी बेच चुका है। 

इसी दौरान पूरण थापा की सिद्धार्थनगर में लोकेशन मिली। पुलिस टीम सिद्धार्थनगर पहुंची। लेकिन, वह जेवर बेचने मुरादाबाद आ गया था। उप निरीक्षक दीपक धारीवाला के नेतृत्व में टीम ने सर्विलांस की मदद से उसे मुरादाबाद से गिरफ्तार किया। आरोपी से पूरे जेवर (दो सोने की चेन, ब्रेसलेट, दो अंगूठी आदि) बरामद कर लिए हैं। सीओ सिटी शेखर सुयाल और सीओ डालनवाला जया बलूनी इस दौरान मौजूद रही। 
विज्ञापन


सही दाम न मिलने से नहीं गया नेपाल
पूरण थापा 12 साल की उम्र से कमल ज्वैलर्स के यहां नौकरी करता था। पैसा कमाने के लालच में दो साल पहले उसने क्र्रिकेट में ऑनलाइन सट्टा लगाना शुरू किया। शुरू में फायदा हुआ, लेकिन बाद में कर्जदार हो गया। ग्राहक के जेवर बेचने वह नेपाल जाने की तैयारी में था। लेकिन सिद्धार्थनगर में पता चला कि वहां उसे इसके सही दाम नहीं मिल पाएंगे। काफी प्रयास के बाद भी वह जेवर नहीं बेच पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें