कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर आए रपटे की चपेट में आकर एक युवक बाइक समेत बह गया। पुलिस टीम ने अभियान चलाकर गदेरे से युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया।
जानकारी के मुताबिक रविंद्र सिंह (26) निवासी संगलाकोटी, पौड़ी अपाचे बाइक (UK08-AH8798) से कोटद्वार जा रहा था। कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर सड़क पर आ रहे रपटे से रविंद्र ने बाइक पार कराने की कोशिश की। लेकिन रपटे के तेज बहाव में वह काबू नहीं कर पाया और बाइक समेत गदेरे में बह गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्क्यू चलाया जिसमें बाइक बरामद कर ली गई। लेकिन रविंद्र का पता नहीं चल पा रहा था। काफी खोजबीन के बाद शाम को रविंद्र का क्षत-विक्षत शव गदेरे से बरामद हुआ।