फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका संग शादी रचाकर पहुंचा कोर्ट तभी पहली पत्नी आई सामने

Tue, 27 Oct 2015 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका से कोर्ट मैरिज कर अपनी अलग दुनिया बसाने जा रहे एक युवक की पहली पत्नी अचानक ‘विलेन’ बनकर अदालत में पहुंचने से हलचल मच गई। पत्नी ने शादी के फोटोग्राफ के रूप में बाकायदा सुबूत भी पेश किए। लेकिन, प्रेमी के शादीशुदा होने की बात सुनकर भी प्रेमिका उसके साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन


कोर्ट ने युवती को बालिग मानते हुए उसे पति के साथ भेजने के आदेश दिए। मंगलवार को रुड़की कोर्ट में सामने आई यह घटना सुर्खियों में छाई रही।

भगवानपुर की एक फैक्ट्री में काम करने वाली युवती हफ्ते भर पहले सहकर्मी के साथ फरार हो गई थी। उसके परिजनों ने युवती को नाबालिग बताते हुए आरोपी के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।

कोर्ट ने प्रेमिका को माना बालिग, रहेगी प्रेमी संग

तीन दिन बाद कोर्ट मैरिज कर लौटी युवती ने खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई थी। उम्र को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए विवेचक मनोज सिरोला ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल रिपोर्ट में युवती की उम्र 20 से ज्यादा निकलने पर मंगलवार को उसे रुड़की एसीजेएम कोर्ट में पेश किया जा रहा था।

अचानक सहारनपुर की एक महिला परिवार के साथ कोर्ट में पहुंची और युवक को अपना पति बताया। प्रेमी युगल के बीच पत्नी आ जाने पर सबकी निगाहे पत्नी की तरफ दौड़ पड़ी।

महिला और उसके परिजनों ने बताया कि दूसरी शादी गुपचुप की गई है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराएंगे। इतना सब कुछ पता चलने के बाद भी घर से भागकर कोर्ट मैरिज करने वाली युवती टस से मस नहीं हुई।
विज्ञापन

पत्नी पर करता था अत्याचार, पत्नी ने द‌िखाए सबूत

शासकीय अधिवक्ता प्रवीण तोमर के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने युवती को बालिग मानते हुए उसे पति के साथ जाने के आदेश दिए हैं।

प्रेमिका के साथ शादी करने वाला युवक अपनी पत्नी पर खूब अत्याचार करता था। महिला ने फावड़े से हमला करने के भी फोटो दिखाए। महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था।

सिर में चोट के निशान भी महिला ने दिखाए। पति पत्नी और वो का ये मामला अधिवक्ताओं और फरियादियों के बीच पूरे कोर्ट परिसर में चर्चा का विषय बना रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें