देहरादून में सेना से सेवानिवृत्त मेजर जनरल लाल जी देवेन्द्र सिंह की कोठी पर लूटपाट की वारदात पुलिस को भी हैरान परेशान किया हुए है।
आखिर एक जनरल के घर खुद को पाकिस्तानी आतंकी बता कई घंटों तक बंधक बनाए रखने का मकसद क्या हो सकता है। लूटपाट में माल समेटने के बजाए कथित आतंकी वन रैंक वन पेंशन पर जनरल से विचार विमर्श करते रहे। न तो किसी तरह की मारपीट की गई और न ही जोर जबरदस्ती। इन तमाम सवालों के जवाब लुटेरों के हाथ आने के बाद ही सामने आ पाएंगे।
मेजर जनरल (रि) की कोठी परलूटपाट की कहानी भी अनोखी है। अमूमन बदमाशों का इरादा घर में घुसकर नकदी और कैश वसूलकर जल्द से जल्द निकलने का होता है, लेकिन यहां खुद को आतंकी बताने वाले हथियार लेकर तो आए लेकिन कुछ घंटे परिवार को बंधक बना दो तोले के जेवर और पांच हजार की नकदी संग जनरल की बेटी को ले गए।