फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के दौर में मिसाल है ये युवा, घर-घर जाकर बांट रहा नोट

Thu, 17 Nov 2016 12:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
नरेश उनियाल - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
पांच सौ और हजार के नोटों के चलन से बाहर होने से परेशान लोगों के लिए ये युवा किसी मसीहा की तरह की मददगार बना है। युवा खुद ही जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए निकल पड़ा है।
विज्ञापन


बड़े नोट चलन से बाहर होने के बाद आम आदमी परेशान है। लोग बैंक और एटीएम में सुबह से देर रात तक पैसों को एक्सचेंज करने और निकालने के लिए जूझ रहे हैं। ऐसे में रानीपोखरी घमंडपुर निवासी नरेश उनियाल ने अपनी तिजोरी खोल दी है।

घर जाकर दे रहे जरुरतमंदों को चेंच पैसे

जरुरतमंदों को चेंज देते नरेश उनियाल (दाएं) - फोटो : AmarUjala
वह अपने पास जमा सौ रुपये के नोट लोगों से एक्सचेंज कर रहे हैं। लोग नरेश की इस पहल की सराहना कर रहे हैं। ग्राम लिस्टाबाद निवासी प्रताप सिंह की पुत्री का 24 नवंबर को शादी है।

पांच सौ और हजार रुपये के नोट होने के कारण उन्हें काफी दिक्कत हो रही थी। नरेश उनियाल ने प्रताप सिंह से 10 हजार रुपये का एक्सचेंज कर उन्हें सौ रुपये के नोट दिए। प्रताप सिंह ने उनियाल का आभार जताया है।
विज्ञापन

वर्षों से जमा रुपये बांटने का लिया फैसला

100 रुपये
इसके अलावा उनियाल ने रानीपोखरी स्थित प्रेमलाल सेमवाल को पांच हजार रुपये, दांडी निवासी सूरज रावत को दो हजार रुपये, सुरेश तनवर को एक हजार रुपये और लिस्टाबाद निवासी सुशील कुमार से दो हजार रुपये एक्सचेंज किए।

उनियाल ने बताया कि उनके पास कई वर्षों से जमा सौ रुपये के नोट का करीब 30 हजार रुपये थे। नोटबंदी के चलते जरूरतमंद लोगों की मदद करने का निर्णय किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें