फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, महिला पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने एक महिला और उसके भाइयों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना नेहरू कॉलोनी में हंगामा किया। पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के नवादा की है। यहां पर सुरेंद्र सिंह बिष्ट नाम के व्यक्ति रहते थे। शनिवार देर रात उनका शव फंदे पर लटका मिला। रात में ही परिवार ने देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूचना के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
इधर, परिजनों ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र के पहचान वाली एक महिला ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उनकी हत्या की है। इस बात को लेकर उन्होंने थाने में हंगामा किया। इस मामले में इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। महिला सुरेंद्र के काफी समय से संपर्क में बताई जा रही है। देर रात तक मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें