पार्था मोटर मार्ग पर रात में अनियंत्रित ट्राला गिरने से एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पढ़ें,IIT रुड़की में छात्र की आत्महत्या से हड़कंप
बृहस्पतिवार रात थराली से पार्था के लिए जा रहा ट्राला बज्वाड़ तोक के पास गहरी खाई में जा गिरा। इसमें सवार सगवाड़ा गांव निवासी कलम सिंह निवासी सगवाड़ा की मौके पर मौत हो गई।
चालक घायल
हादसे में चालक मदन सिंह (45) और दीपक (28) निवासी फल्दिया गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे उन्होंने घायलों को सीएचसी थराली में भर्ती कराया।
पढ़ें, इस स्कूल के बच्चों ने पहली बार देखी ईंट
नायब तहसीलदार विपिन चंद्र पंत और राजस्व उप निरीक्षक मदन लाल ने बताया कि शुक्रवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेज दिया गया है।