फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून के अली अब्बास की 'गुंडे' हुई रिलीज

Fri, 14 Feb 2014 05:44 PM IST
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून के अली अब्बास जफर की दूसरी फिल्म ‘गुंडे’ शुक्रवार को रिलीज हो गई। अली के परिजन फिल्म की रिलीज पर मित्रों-परिचितों की बधाई स्वीकार रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक

अब्बास के पिता पिता एचकेएच जैदी स्वयं प्रभात थियेटर में बेटे की फिल्म देखने जाएंगे।

घर में जश्न का माहौल
बकौल जैदी प्रभात वाले मेरे मित्र हैं। वे पहले ही साथ फिल्म देखने के लिए आमंत्रण भेज चुके हैं। ऐसे में दोस्ती निभाऊंगा और प्रभात में ही दोस्तों के साथ फिल्म जाऊंगा।

पढ़ें, कमजोर हो रही है उत्तराखंड की रीढ़

मां इफत आरा घर में जश्न की तैयारियों में जुटी हैं। जैदी के अनुसार बेटे को जैसे समय मिलेगा, घर आएगा और हम सेलिब्रेशन करेंगे।

गाने पहले ही हिट
फिल्म के गाने पहले ही हिट हो चुके हैं। बता दें कि यशराज बैनर की इस फिल्म के जरिए अब्बास ने सहारनपुर के गायक शादाब को बड़ा ब्रेक दिया है।

पढ़ें, इस स्कूल के बच्चों ने पहली बार देखी ईंट

उनके गाए ‘जश्न-ए-इश्का’ और ‘मन कुंतो मौला’ हर किसी की जुबां पर हैं। अली की पहली फिल्म इमरान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ भी बड़ी हिट थी।
विज्ञापन


महारानी बाग में है घर
महारानी बाग के रहने वाले यशराज कैंप के भरोसेमंद निर्देशकों में शुमार अली को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिकाएं हैं।

गायक शादाब हैं सहारनपुर के
सहारनपुर के शादाब ने फोन पर बताया कि पहले कुछ फिल्मों में गा चुका था, लेकिन पहचान नहीं बनी। फिर परिचय अली से हुआ। मिलते ही बोले, अरे हम तो एक ही शहर के हैं। दून और सहारनपुर है ही कितनी दूर।
विज्ञापन


पढ़ें, दुल्हन ने लगा दी शादी में शराब पर रोक

‘गुंडे’ में ‘जश्न-ए-इश्का’ मैंने और जावेद अली ने गाया है। ‘मन कुंतो मौला’ मैंने और मेरे भाई अल्तमस ने गाया है। फिल्म में दो गाने शादाब ने सोलो भी गाए हैं। धूम-3 में ‘मलंग-मलंग’ गाकर शादाब पहले ही धूम मचा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें